news-details

बसपा बैठक में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

You can share this post!

 

अमेठी के भादर क्षेत्र में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। बैठक का आयोजन कार्यकर्ता अनिल कुमार के आवास पर हुआ, जिसमें तीन बूथों की कमेटियों को पुनर्गठित किया गया।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ और उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार किया। उन्होंने कहा कि बसपा संविधान की भावना के अनुरूप शासन व्यवस्था स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये दल समाज में नफरत और विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। बैठक में बसपा के चार कार्यकालों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया और 2027 में सरकार बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर राम अभिलाष बौद्ध, राम फल फौजी, घेर्राऊ कोरी, सेवानिवृत्त शिक्षक राम समुझ, विश्राम और सोमई सहित कई लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन अनिल कुमार ने किया।