news-details

बसपा बैठक में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
पेंडारा में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिलोई विधानसभा के बूथ नंबर 60 और 61 की बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। रामसेवक को शिवरतनगंज सेक्टर का नया अध्यक्ष बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक देव नारायण ने कहा कि संविधान सम्मत शासन व्यवस्था और कानून का राज केवल बसपा ही ला सकती है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख Mayawati ने अपने कार्यकाल में बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम किया।विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम ने कहा कि बसपा समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय आधारित समाज व्यवस्था के निर्माण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार ने 26 योजनाएं चलाकर सर्वसमाज के हित में काम किया।बैठक में कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।