news-details

बस हादसों में नुकसान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
लखनऊ-जगदीशपुर-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को दो बसें दुर्घटना का शिकार हो गईं। बीएचईएल के पास हैदरगढ़ डिपो की खड़ी बस को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी, जबकि शाहगंज डिपो की बस की एक कार से भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन बसों और प्राइवेट वाहनों को नुकसान पहुंचा।सूचना पर पहुंचे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने मौके पर ही दोनों मामलों में हस्तक्षेप किया और दुर्घटना करने वाले वाहनों से क्षतिपूर्ति दिलाकर समझौता कराया। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों की सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित रही।