
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बरसात शुरू होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की वर्ष 2026-27 की नई कार्ययोजनाएं अब भी शासन से वित्तीय स्वीकृति का इंतजार कर रही हैं। जिले से करीब 1,365 करोड़ रुपये की कार्ययोजना भेजे जाने के बावजूद एक भी परियोजना को मंजूरी नहीं मिली है।विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में 921 विकास कार्य प्रस्तावित किए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, विशेष मरम्मत, पुल निर्माण, भवन निर्माण और हेलिपैड निर्माण शामिल हैं। पिछले वित्तीय वर्ष के लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष परियोजनाओं को नई कार्ययोजना में शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई तक सभी कार्ययोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति देने और 15 अगस्त तक नए कार्यों का शुभारंभ कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अब तक किसी भी परियोजना को स्वीकृति नहीं मिली है, जिससे नए विकास कार्य शुरू होने में देरी बनी हुई है।