
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। बरेका महिला कल्याण संगठन की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की उपाध्यक्षा सरिता सिन्हा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। संचालन सचिव राखी गुप्ता ने किया। संयुक्त सचिव अनुजा खरे और वरिष्ठ कार्यकारी सदस्या अनुजा अग्रवाल ने शिक्षक दिवस के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगठन की ओर से शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। समारोह में बाल निकेतन, चेतना विद्यालय, क्रेच, कंप्यूटर सेंटर, पेंटिंग स्कूल और सिलाई सेंटर के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कल्पना चौधरी, सुनीता, लक्ष्मी चौधरी और पूजा मौर्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। अनुजा खरे ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।