news-details

बरेका कर्मचारी क्लब में समर कैंप का शुभारंभ, 20 जून तक चलेगा

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी के कर्मचारी क्लब में 25 मई से 20 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप का शुभारंभ 25 मई को मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष एवं सहायक कार्मिक अधिकारी रामप्रवेश यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि रामप्रवेश यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और छुट्टियों का सदुपयोग होता है। कैंप में बरेका कर्मचारियों के 5 से 16 वर्ष तक के बच्चों को नृत्य, संगीत, चित्रकला, क्राफ्ट, योग, कराटे एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन प्रातः एवं शाय 5:00 बजे से 8:00 बजे तक दिया जाएगा। इस अवसर पर कर्मचारी क्लब के सचिव श्री मदन कुमार ने कहा, हम क्लब में समय-समय पर इस तरह के रचनात्मक आयोजन करते रहते हैं। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच देना है।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कर्मचारी कला सरोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है इसकी अतिरिक्त हम वर्ष भर कर्मचारी एवं उनके बच्चों के विकास हेतु कई कार्यक्रम आयोजन करते हैं। इसी क्रम में कर्मचारी परिषद सदस्य सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम क्या आयोजन होने से कर्मचारी क्लब की वास्तविक उद्देश्य की प्राप्ति होती है।कार्यक्रम में सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मिंज, क्लब के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे। पहले दिन बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सुरुचि प्रसंचालन सदस्य कर्मचारी क्लब अमित कुमार ने किया ।।