news-details

BMW हादसे में दो की मौत, 251 किमी/घंटा रफ्तार का शक

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक घायल हो गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि BMW पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका इंजन हादसे की जगह से करीब 30 मीटर दूर जा गिरा। पुलिस को जांच के दौरान एक सोशल मीडिया पोस्ट मिला है, जिसमें हादसे से कुछ समय पहले कार को 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाते हुए रिकॉर्डिंग की गई थी।मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई है। दोनों बांद्रा के रहने वाले थे। कार मालिक अंगद का इलाज कल्याण के अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के मुताबिक, हादसे से पहले तीनों ने बदलापुर में जन्मदिन मनाया था और इसके बाद एक्सप्रेस वे पर निकले थे। आशंका है कि तेज रफ्तार में बैरिकेड से बचने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से जा टकराई।एक चश्मदीद ने बताया कि कार बहुत तेज गति से गुजर रही थी। कुछ देर बाद जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर कार पूरी तरह टूट चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।