news-details

बकरीद पर प्रशासन ने की सख्त सुरक्षा व्यवस्था

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर 2 सुपर जोनल, 6 जोनल और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने 27 से 29 मई तक सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने वाली गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 05564-240090 जारी किया गया है।जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।