news-details

बकरीद पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने 27 और 28 मई को सुबह 6 बजे से नमाज समाप्त होने तक शहर के कई इलाकों में डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी है। पुराने शहर और ऐशबाग ईदगाह के आसपास यातायात पर विशेष प्रतिबंध रहेगा।टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, ऐशबाग ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ को देखते हुए सीतापुर रोड, पक्का पुल, चौक, डालीगंज, शाहमीना, मेडिकल कॉलेज और रूमीगेट की ओर जाने वाले कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। बड़े वाहन और रोडवेज बसों को भी वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।ऐशबाग ईदगाह क्षेत्र में नाका, यहियागंज, रकाबगंज, मोतीनगर, बुलाकी अड्डा समेत कई मार्गों से सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। केवल नमाज में शामिल होने वाले वाहनों को अनुमति दी जाएगी।ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आपात स्थिति में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन और स्कूल बसों को मार्ग से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।