
पारदर्शी विकास न्यूज़ बाँदा ।बबेरू कोतवाली परिसर मे रविवार की शाम करीब 5:30 बजे बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार व बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता पर आगामी बकरीद के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न की गई, जिसमे हिंदू मुस्लिम धर्म गुरुओ को बुलाकर सभी के बीच बैठक संपन्न कराई गई, जिसमें सभी को निर्देशित किया गया, कि बकरीद के त्यौहार में जो बकरों की कुर्बानी दी जाएगी वह खुले में नहीं की जाएगी, पर्दे के अंदर कुर्बानी दें, वही पीस कमेटी में पहुंचे मुस्लिम भाइयों से बकरीद के त्यौहार में होने वाली समस्याओं को लेकर जानकारी की गई, वही सभी मस्जिदों के पास साफ सफाई पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, इस मौके पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, क्राइम इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा, सहित कोतवाली का समस्त स्टाप सहित आधा सैकड़ा हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।