news-details

बकेवर नगर पंचायत ने शुरू किया नाला सफाई अभियान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बकेवर नगर पंचायत ने मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर नाला सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाया जा रहा है।चेयरमैन विवेक यादव 'सन्नी' के निर्देश पर बकेवर-लखना मार्ग स्थित आदर्श नगर मुहाल में सफाईकर्मी नाला-नालियों की सफाई कर रहे हैं। सफाई नायक की देखरेख में यह कार्य युद्धस्तर पर जारी है।अभियान का मुख्य उद्देश्य बारिश के मौसम में नालों के उफान पर आने और जलभराव की स्थिति को रोकना है। नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।प्रभारी ईओ श्यामवचन सरोज ने सफाईकर्मियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि बारिश के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।