news-details

BJP की जीत का जश्न

You can share this post!

ढोल-नगाड़ों संग गूंजा टेकुआटार बाजार

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कसया, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद दूसरे दिन भी क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा। टेकुआटार बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।मण्डल अध्यक्ष राजेश राव और किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खासतौर पर पश्चिम बंगाल की जीत की खुशी में ‘झालमुड़ी’ खाई, जबकि असम की जीत पर एक-दूसरे को पेड़ा खिलाकर बधाई दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की नीति की विजय है। बंगाल की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने इसे भय की राजनीति पर भरोसे की राजनीति की जीत करार दिया। साथ ही उन्होंने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि असम और बंगाल तो ट्रेलर हैं, असली मुकाबला 2027 में यूपी में होगा।मण्डल अध्यक्ष राजेश राव ने इस जीत को कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाए रखा। वहीं, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि बंगाल के गांव-गांव में जश्न का माहौल है और लोग इसे एक नए बदलाव के रूप में देख रहे हैं।इस अवसर पर चन्द्रबली गोंड, अविनाश पाण्डेय, पवन मदेशिया, पवन गुप्ता, राधेश्याम मद्धेशिया, दिनेश चौधरी, पारसनाथ कुशवाहा, मनोज मद्धेशिया, दुर्गेश जायसवाल, गोपाल राव, प्रदीप दूबे, अरुण सिंह, राजकिशोर मद्धेशिया, लालबहादुर चौहान, कुंवर मद्धेशिया, भोला रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।