news-details

भव्य रूप से आयोजित हुआ सिंदूर खेला उत्सव

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। वाराणसी इंश्योरेंस एंड मल्टी सर्विसेज (VIMS) की ओर से बीएचयू के मधुबन पार्क परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सिंदूर खेला का भव्य आयोजन किया गया। अभिषेक भट्टाचार्य और कंचन भट्टाचार्य के नेतृत्व में बंगाल की इस पारंपरिक रस्म को श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया गया।कार्यक्रम में मां दुर्गा की आरती के बाद उन्हें सिंदूर अर्पित किया गया। पान से वरन कर मां को मिठाई भेंट की गई और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग और मंगलमय जीवन की कामना की। लाल-सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी।आयोजन में VIMS परिवार और जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सदस्यों ने सहभागिता की। संजीव अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, अरविंद जैन, उषा जैन, डॉ. वीरेंद्र केसरी, उदयन चटर्जी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने आयोजकों के प्रति आभार जताया।