news-details

भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में श्रद्धांजलि सभा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। बिहार के भोजपुर में 17 जून को भरत तिवारी के पुलिस एनकाउंटर मामले को लेकर अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से गोल चौराहा स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा और भरत तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एनकाउंटर को गलत बताया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।वक्ताओं ने कहा कि किसी भी मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में एक स्वर से मांग की गई कि यदि एनकाउंटर में किसी भी पुलिसकर्मी की भूमिका गलत पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. दिवाकर मिश्र ने कहा कि न्याय व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए सच्चाई सामने आना जरूरी है।कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष असीम बाजपेई, महामंत्री ओम नारायण त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान कृष्णा तिवारी, श्याम मनोहर, गौरव द्विवेदी, अनूप बाजपेई, मनोज त्रिपाठी, हरि त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, अरुण त्रिपाठी, नवनीत पांडे और विजय त्रिवेदी सहित अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन नरेश त्रिपाठी ने किया, जबकि संयोजन मनीष त्रिपाठी द्वारा किया गया।