news-details

भक्ति में डूबा किदवई नगर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। किदवई नगर स्थित राज्यमंत्री एवं सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला के आवास परिसर में बने माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।आयोजन के दौरान पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की उपस्थिति में भगवान श्रीराम और माँ जगदंबा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई।अखंड पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे, संपादक सुशील कुमार, अरुण शर्मा, सांसद रमेश अवस्थी, रोहित शुक्ला और महापौर प्रमिला पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।