news-details

भावलपुर मार्ग नवीनीकरण को 35.60 लाख मंजूर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  संग्रामपुर -भावलपुर सम्पर्क मार्ग का कायाकल्प। छः महीने के भीतर हो जाएगा। विकास खंड मुख्यालय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भावलपुर तक डेढ़ किलोमीटर लम्बाई के जर्जर सम्पर्क मार्ग के नवीनीकरण प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। सम्पर्क मार्ग के नवीनीकरण के लिए 35.60लाख रु की धनराशि स्वीकृत की गई है।इस मार्ग से पच्चीस हजार से अधिक आबादी का आवागमन होता है।सम्पर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों को बारिश में सबसे अधिक परेशानी है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाता है। किसानों को अपनी फसल को बाजार तक पहुंचाने में परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को भी आवागमन में कठिनाई होती है।मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में खासी कठिनाई हो रही है।लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव पिछले वित्तीय वर्ष में भेजा गया था। अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से स्वीकृत धनराशि जारी हो चुकी है। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।