news-details

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग केवल जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर के समय आवाजाही काफी कम हो गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों जैसे गन्ने का रस और नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं। साथ ही धूप से बचने के लिए छाते और अंगौछे का उपयोग बढ़ गया है।मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 18 प्रतिशत रही। हल्की हवाओं के बावजूद गर्मी का असर बना हुआ है।जिला प्रशासन ने हीटवेव को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।