news-details

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

 जिले में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और लू के कारण सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। गर्मी के कारण मनरेगा के सभी कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। तालाब खुदाई और चकमार्ग निर्माण जैसे काम बंद पड़े हैंअघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ शीतल पेयों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है।रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई है।