news-details

भीषण गर्मी से गोंडा में ट्रांसफार्मर हो रहे ओवरहीट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। अधिक लोड और तेज तापमान के कारण विद्युत उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफार्मर बार-बार ओवरहीट होकर बंद हो रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कर्मचारियों को ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए पानी और पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है।जिले के कई उपकेंद्रों पर, खासकर 10 KVA ट्रांसफार्मरों को मोटर पंप से पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है। जहां मोटर पंप की सुविधा नहीं है, वहां कर्मचारी बाल्टियों से पानी डाल रहे हैं। मसकनवा विद्युत उपकेंद्र की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां कर्मचारी दिन में चार से पांच बार ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर उसे ठंडा कर रहे हैं ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे।बार-बार ट्रांसफार्मर बंद होने से मसकनवा बाजार और आसपास के गांवों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले अंबेडकर चौराहे पर भी ट्रांसफार्मर को पंखे लगाकर ठंडा करने की तस्वीरें सामने आई थीं। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि भीषण गर्मी और बढ़े हुए लोड के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक बिजली इस्तेमाल न करने की अपील भी की है।