
पारदर्शी विकास विकास न्यूज़ कमासिन (बांदा)। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन में तेज धूप और लू से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं, लेकिन अंदर भी राहत नहीं मिल पा रही है। पंखे और कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं।रात के समय चार-चार घंटे तक बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। मच्छरों और उमस भरी गर्मी ने स्थिति और गंभीर बना दी है।स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से रात में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।