news-details

भीषण गर्मी का कहर जारी, 28 मई से मौसम बदलने के आसार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  बुधवार को भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहेगा। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में गर्म हवाएं और लू का असर बढ़ेगा, हालांकि शाम के बाद मौसम में हल्का बदलाव संभव है। 28 से 30 मई के बीच आंधी और बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।मंगलवार देर शाम शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिनभर तेज धूप और लू के बाद शाम करीब 6 बजे मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा।इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक यह पिछले 54 वर्षों में दूसरी सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 21 मई 1972 को न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया था।आगरा में 19 मई इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। धूप से बचने के लिए लोग छाते और गमछों का सहारा ले रहे हैं।गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम शहर की सड़कों पर स्प्रिंकलर के जरिए पानी का छिड़काव करवा रहा है। कई प्रमुख चौराहों पर ग्रीन शेड और प्याऊ भी लगाए गए हैं।मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। अनुमान है कि 30 और 31 मई तक अधिकतम तापमान घटकर 38 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।