news-details

भीषण गर्मी के चलते आगरा में बदला ईद उल अजहा की नमाज का समय

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लगातार पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब ईद उल अजहा की तैयारियों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए शहर की कई प्रमुख मस्जिदों में नमाज के समय तय किए गए हैं, जबकि शाही जामा मस्जिद में नमाज का समय बदल दिया गया है।पहले शाही जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 8 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे सुबह 7:15 बजे अदा किया जाएगा। शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने बताया कि तेज गर्मी के कारण मस्जिद परिसर में शामियाने और अन्य व्यवस्थाएं करने में दिक्कत हो रही थी। इसी को देखते हुए नमाज का समय बदला गया है।उन्होंने बताया कि नमाजियों को राहत देने के लिए मस्जिद में कूलर, पंखे और अन्य वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि नमाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।वहीं, शाही ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सुबह 6:45 बजे अदा की जाएगी। इंतजामिया कमेटी के अनुसार शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में नमाज पूर्व निर्धारित समय पर ही होगी।

शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय

  • मस्जिद सुल्तान परवेज, कश्मीरी बाजार — सुबह 6:45 बजे
  • ईदगाह नगला मेवाती — सुबह 7:00 बजे
  • शाही जामा मस्जिद — सुबह 7:15 बजे
  • बड़ी मस्जिद, शहीद नगर — सुबह 7:15 बजे
  • मस्जिद कटरा नील — सुबह 7:30 बजे
  • नूरी मस्जिद, आगरा कैंट — सुबह 7:30 बजे
  • शाही मस्जिद कलां, साबुन कटरा — सुबह 7:40 बजे
  • मस्जिद मोतमिद खां, माल का बाजार — सुबह 7:45 बजे
  • अकबरी मस्जिद, किनारी बाजार — सुबह 7:45 बजे
  • मस्जिद घटिया मामू भांजा — सुबह 8:15 बजे
  • शाही मस्जिद, लोहा मंडी — सुबह 8:30 बजे
  • ताजमहल परिसर स्थित मस्जिद, ताजगंज — सुबह 8:30 बजे
  • मस्जिद जाल, फुलट्टी बाजार — सुबह 8:45 बजे
  • नूरी मस्जिद, नूरी दरवाजा — सुबह 10:00 बजे
  • मस्जिद दरगाह सैयदना सरकार — सुबह 10:00 बजे
  • ऊंची मस्जिद, छिली ईंट रोड — सुबह 10:00 बजे