news-details

भीषण गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिस की पहल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिस ने राहगीरों को राहत देने के लिए एक खास पहल की है। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पॉइंट्स पर ग्रीन नेट लगाए गए हैं, जिससे रेड लाइट पर रुकने वाले लोगों को सीधे धूप से राहत मिल रही है।रविवार को लखनऊ में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि मौसम विभाग ने हीट वेव और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री तक रहने की संभावना है। तेज पछुआ हवाओं के साथ गर्मी और बढ़ने की चेतावनी भी दी गई है।शनिवार को भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री और न्यूनतम 27.9 डिग्री रहा। दिनभर तेज धूप और कम नमी के कारण लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। लू से बचाव के लिए हल्के कपड़े पहनने, अधिक पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है।वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है, जिससे बारिश कम होने और कृषि पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

इस समय यह करें-

  • दोपहर में ज्यादा देर धूप में न रहें।
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
  • बाहर जाते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढकें।
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
  • ओआरएस घोल, छाछ, लस्सी और नींबू-पानी का सेवन करें।
  • चाय, कॉफी, शराब और कोल्ड ड्रिंक कम पीएं।
  • बासी खाना भी न खाएं।
  • किसान फसलों को लगातार सींचते रहें।
  • जानवरों को भी धूप से बचाकर छांव में रखें और पर्याप्त पानी दें।