news-details

भीषण गर्मी के बीच तापमान में हल्की गिरावट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ आगरा
भीषण गर्मी के बीच पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2.2°C की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद शहर में लू चलने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। 19 अप्रैल को तापमान 43.6°C था, जो 21 अप्रैल को घटकर 41.4°C पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। नगर निगम द्वारा गर्मी से राहत देने के लिए प्रमुख इलाकों और पर्यटन स्थलों पर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ताजमहल और आगरा किला घूमने आने वाले पर्यटक भी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।