news-details

भूसा लदी पिकअप और डंपर में भिड़ंत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योदी गांव के पास कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार को भूसा लदी पिकअप और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज जारी है।बताया गया कि बांदा जिले के जसपुरा निवासी जितेंद्र और राधेश्याम अपने साथी टिंकू के साथ पिकअप में भूसा लेकर घाटमपुर आ रहे थे। इसी दौरान स्योदी गांव के पास उनकी गाड़ी डंपर से टकरा गई।हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।