news-details

भारत-सेशेल्स के बीच 19 बड़े समझौते, मजबूत होंगे रणनीतिक रिश्ते

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भारत और सेशेल्स ने रविवार को 19 बड़े समझौतों और विकास परियोजनाओं की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की मौजूदगी में हुए इन फैसलों से दोनों देशों के बीच रक्षा, डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य, शिक्षा, अंतरिक्ष और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा।सबसे अहम घोषणा डिजिटल क्षेत्र को लेकर हुई। अब सेशेल्स में भारत की यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था शुरू की जाएगी। भारत पहले ही कई देशों के साथ यूपीआई को लेकर समझौते कर चुका है और अब सेशेल्स भी इससे जुड़ जाएगा।भारत ने सेशेल्स को विकास परियोजनाओं के लिए करीब 1,250 करोड़ रुपये की लाइन ऑफ क्रेडिट देने का ऐलान किया है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि, अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग और नए राष्ट्रीय अस्पताल की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण समझौतों पर भी सहमति बनी।भारत ने सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल, 10 यूटिलिटी वाहन, 5 नौकाएं, 6 एम्बुलेंस, चावल और सीमेंट भी सौंपा। इससे सेशेल्स की समुद्री निगरानी, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। दोनों देशों ने साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वह सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। इस दौरान उन्हें सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया गया।भारत और सेशेल्स के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर हुए ये समझौते हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।