news-details

भारत की पाकिस्तान पर जीत के लिए मां गंगा की उतारी आरती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । रोजाना गंगा स्वच्छता को प्रेरित करती नमामि गंगे टीम ने रविवार को काशी के पौराणिक दशाश्वमेध घाट पर महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट में पाकिस्तान टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए आरती उतारकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा। वहीं भारत माता की तस्वीर, क्रिकेट किट, बैट, बाल लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे टीम ने गंगा द्वार से पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत का शंखनाद कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की‌। भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा के गगन भेदी उद्घोष से दशाश्वमेध घाट का परिसर गूंज उठा। नमामि गंगे के सदस्यों के साथ सैकड़ों माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने उम्दा खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है।