news-details

भोपाल मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में नया CCTV फुटेज सामने आने के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है। फुटेज में ट्विशा घर की सीढ़ियों से छत पर जाती दिखाई दे रही हैं, जबकि कुछ देर बाद तीन लोग उनका शव नीचे लाते नजर आ रहे हैं। इस बीच उनकी कथित व्हाट्सएप चैट भी वायरल हुई है, जिसमें उन्होंने मां से घुटन और मानसिक तनाव की बात कही थी। कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रहने वाली ट्विशा की 5 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। वह गर्भवती थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मायके वालों ने पति समर्थ सिंह और परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति फरार है और पुलिस ने उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया है। उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है। पूर्व जिला जज और ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ट्विशा डिप्रेशन में थीं और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने दहेज प्रताड़ना के आरोपों को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। वहीं मायके पक्ष ने AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम और बाहरी एजेंसी से जांच कराने की मांग उठाई है। नोएडा की रहने वाली ट्विशा मॉडलिंग और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी थीं। उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से हुई थी। मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है और छह टीमें जांच में जुटी हैं।