news-details

भामाशाह जयंती पर व्यापारियों का सम्मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल औरैया ने महान दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का आयोजन दिबियापुर रोड स्थित डी बिग मार्ट में किया गया।इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ व्यापारियों को उनके व्यापार, समाजसेवा और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भामाशाह के त्याग और राष्ट्रहित में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।युवा जिला अध्यक्ष आरती नंदन तिवारी ने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप के संघर्ष में अपना पूरा कोष समर्पित कर देशभक्ति और सेवा की मिसाल पेश की।कार्यक्रम में गल्ला मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकांत पाठक, अनिल गुप्ता, हीरा वर्मा, नीरज बिश्नोई और दीपक पुरवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।