news-details

भामाशाह जयंती पर उत्कृष्ट व्यापारियों का सम्मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो पडरौना। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य कर विभाग द्वारा 'व्यापारी कल्याण दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के व्यापार एवं कर अनुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पंजीकृत व्यापारियों को 'भामाशाह पुरस्कार' एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह में विभिन्न मानकों पर चयनित 10 उत्कृष्ट व्यापारियों—तेजन सेन, दिव्यांशु अग्रवाल, कंचन गुप्ता, आशुतोष खेतान, विक्रम अग्रवाल, सौरभ जायसवाल, अवधेश जायसवाल, राजकुमारी तुलस्यान तथा अंकित अग्रवाल सहित अन्य को भामाशाह पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। वहीं विशिष्ट योगदान देने वाले 10 अन्य व्यापारियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे रहे। विधायक मनीष कुमार जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि दानवीर भामाशाह त्याग, राष्ट्रभक्ति, उदारता और समाजसेवा के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ समय पर करों का भुगतान कर व्यापारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सम्मानित व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान अन्य व्यापारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी व्यापारियों से पारदर्शी व्यापार, समयबद्ध कर भुगतान तथा प्रदेश और राष्ट्र के आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर राज्य कर विभाग के उपायुक्त राजेश कुमार यादव एवं विकास विक्रम सिंह, सहायक आयुक्त कुमार अमित, सरिता यादव, बिरेन्द्र कुमार सरोज सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जनपद के बड़ी संख्या में व्यापारी और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन व्यापारियों के सम्मान और शासन-व्यापारी समन्वय को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।