news-details

भूमि पैमाइश के दौरान विवाद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर भूमि की पैमाइश कराने पहुंची राजस्व टीम के सामने ही विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें व्यापारी समेत कई लोग घायल हो गए।मामला सजेती थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम कुरशेडा का है। उप जिलाधिकारी घाटमपुर न्यायालय के बंटवारे संबंधी आदेश के अनुपालन में कानूनगो नरपत सिंह भूमि की पैमाइश कराने पहुंचे थे। इस दौरान पीड़ित पक्ष के लोग भी मौके पर मौजूद थे।आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। हमले में उदय प्रकाश समेत कई लोग घायल हो गए। विवाद के चलते पैमाइश की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि कानूनगो के साथ भी अभद्रता की गई। स्थिति बिगड़ने पर राजस्व टीम ने पुलिस को सूचना दी।घायल व्यापारी उदय प्रकाश ने मामले की जानकारी व्यापार मंडल पदाधिकारियों को दी। उन्होंने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर राजस्व टीम गई थी। दोनों पक्षों में विवाद की सूचना मिली है। पुलिस से मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।