news-details

भाकियू भानु का तहसील में प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर किसानों और आमजन से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। संगठन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष शैलेन्द्रनाथ मिश्र ने आरोप लगाया कि पुलिस, राजस्व समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन मिलने के बावजूद कई मामले अब भी लंबित हैं। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की मांग की।भाकियू भानु ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 4 जुलाई को व्यापक आंदोलन किया जाएगा। अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।