
PARDARSHI VIKASH NEWS मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला मामले में हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद मथुरा में हिंदू संगठनों और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पक्षकारों ने खुशी जताई। धर्म रक्षा संघ और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की बैठक में इसे हिंदू पक्ष की बड़ी जीत बताया गया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि यह फैसला आस्था और ऐतिहासिक तथ्यों की जीत है तथा भोजशाला परिसर में बनी कमाल मौला मस्जिद हटाने की मांग की। महामंडलेश्वर स्वामी ध्यान मूर्ति गिरी महाराज ने मूल सरस्वती प्रतिमा को लंदन से वापस लाकर स्थापित करने की मांग उठाई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भोजशाला फैसला मथुरा के शाही ईदगाह विवाद में अहम कानूनी नजीर बनेगा। उन्होंने दावा किया कि एएसआई और एलेक्जेंडर कनिंघम के अभिलेखों में भी मंदिर के अस्तित्व का उल्लेख है। हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर मांग की है कि किसी भी अपील पर बिना उनका पक्ष सुने आदेश न दिया जाए। वहीं दिनेश फलाहारी महाराज ने धार्मिक स्थलों पर अवैध कब्जा करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की है।