news-details

भाजपा सरकार में थम गया विकास का पहियाः नसीम

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda
  समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार बांदा पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी सभी परेशान हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के विकास कार्य ठप होने, अवैध खनन और बालू माफियाओं के सक्रिय होने का आरोप लगाया। बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में खराब ट्रांसफार्मर और स्मार्ट मीटर व्यवस्था से जनता परेशान है। हर घर जल योजना में सड़कें तोड़ने के बावजूद पानी न पहुंचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कानून व्यवस्था को विफल बताते हुए महिलाओं और कमजोर वर्गों पर अत्याचार बढ़ने की बात कही। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे।