news-details

भाजपा स्थापना दिवस पर गोष्ठी, प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान

You can share this post!

pardarshi vikas news kanpur 
कानपुर के कोयला नगर में सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्व सैनिक, वायुसेना से जुड़े पूर्व सैनिक, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोग, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी, पार्षद व पूर्व पार्षद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। साथ ही कई लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।