news-details

भाजपा पदयात्रा में 3000 कार्यकर्ता जुटाएंगे महिला और पिछड़ा मोर्चा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा कानपुर उत्तर की आगामी पदयात्रा को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में विभिन्न मोर्चों की बैठकें कर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। संगठन का लक्ष्य पदयात्रा में 25 से 30 हजार कार्यकर्ताओं की सहभागिता का है।इसी क्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पदयात्रा में 1500 महिला कार्यकर्ताओं को शामिल कराने का संकल्प लिया।वहीं पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 1500 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा। दोनों मोर्चों ने संगठन की पूरी ताकत के साथ पदयात्रा को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल, जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, विनोद पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।