news-details

भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडेय पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में भाजपा की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है। भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भाजपा नेता और बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय के खिलाफ हैदरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रवेश कुमार मिश्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई 2026 की शाम करीब 5:41 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। आरोप है कि कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार दोबारा फोन करने पर आरोपी ने खुद को भाजपा नेता और बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय बताया।प्रवेश मिश्र का कहना है कि उनकी राजनीतिक और सोशल मीडिया गतिविधियों की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सच्चिदानंद पांडेय को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन वह अभी तक थाने नहीं पहुंचे हैं।मामले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है। सच्चिदानंद पांडेय पहले फैजाबाद लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रह चुके हैं और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी साल जनवरी में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में उनकी और पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के बीच मंच पर तीखी बहस भी चर्चा में रही थी।सच्चिदानंद पांडेय का नाम आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में दर्ज एक ठगी के मामले में भी सामने आ चुका है। आरोप है कि टेंडर दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लेने और बाद में धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले की जांच भी जारी है।वहीं सच्चिदानंद पांडेय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और कुछ लोग राजनीतिक कारणों से उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।