
पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के टेकुआटार मंडल अध्यक्ष राजेश राव तथा भाजपा नेताओं राजेश राव और दीपक चौबे का जन्मदिन बुधवार को क्षेत्र में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर तथा पौधरोपण कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने दूरभाष के माध्यम से तीनों नेताओं को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बाहर होने के कारण वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनकी शुभकामनाएं सदैव उनके साथ हैं।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनहित के कार्यों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व, समर्पण और समाजसेवा की भावना की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।इस अवसर पर मंडल मंत्री मनोज मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष पवन दुबे, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे, विकास पांडेय, चुलबुल दुबे, अजय मिश्रा, अमित राव, दुर्गेश जायसवाल, रामायण यादव, सोनू गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।