
रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक: डॉ. संजय सिंह
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संत शिरोमणि रविदास जी की650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर समरसता संकल्प अभियान शुरू किया है। संत शिरोमणि रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी में विधि विधान से कलश पूजन सम्पन्न होने के बाद कलश सभी जिलों को दिए गए हैं। अमेठी का कलश कार्यक्रम संयोजक अरुण मिश्रा ने प्राप्त किया है।यह कलश शुक्रवार को अमेठी पहुंचा।शारदन चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलश पूजन किया और कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने जनसंपर्क अभियान के दौरान दलशाहपुर में भगवान बुद्ध, बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। डा संजय सिंह ने लोगों से आत्मीय मुलाकात के दौरान कहा कि महापुरुषों के आदर्श समाज को हमेशा प्रेरणा और ताकत प्रदान करते हैं। समानता, भाईचारे और मैत्री भाव के मूल्यों के साथ हम निरंतर जनसेवा में लगे हुए हैं।