
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंचायत और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए जिले में 33 मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिला पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों को अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मंत्री राकेश तिवारी को मसकनवा मंडल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस चौरसिया को वजीरगंज तथा जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य को करनैलगंज ग्रामीण मंडल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं डॉ. रामानंद तिवारी को खरगूपुर, जनार्दन प्रसाद वर्मा को मेहनौंन, राजा बाबू गुप्ता को बहलोलपुर और अर्जुन प्रसाद तिवारी को गोंडा नगर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा अभिषेक दत्त त्रिपाठी को झंझरी पूर्वी, अनुपम प्रकाश मिश्रा को केशवपुर, दीपक गुप्ता को कटरा बाजार, वंदना गुप्ता को रुपईडीह, आशीष त्रिपाठी को करनैलगंज नगर और विद्या भूषण द्विवेदी को परसपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान पर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत और विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।