news-details

भाजपा ने बूथ पुनरीक्षण अभियान को लेकर की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी ने बरौर के वानरेश्वर धाम में बूथ गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विशेष बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना रहा। कार्यक्रम में मंडल, मोर्चा, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री शैलेश कुशवाहा रहे। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष धीरज, अरुण प्रधान, मंडल अध्यक्ष महेश शंखवार, मंडल महामंत्री अक्षय अवस्थी और शुभम सचान सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों, प्रवासियों और बूथ अध्यक्षों से बूथ पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से पूरा करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बूथ संगठन पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और हर कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका जरूरी है।कार्यक्रम में वकील सिंह, गोविंद शुक्ला, अजीत सचान, शशिकांत, कुशाल पाल, विकास, गोविंद स्वरूप और रवीश समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।