
पारदर्शी विकाश न्यूज़ अयोध्या।गुरुवार को समाजवादी पार्टी के हमीरपुर-महोबा से सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के कथित बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिला कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुईं और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 11 मई 2026 को सपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान को लेकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की और सपा नेतृत्व पर भी सवाल उठाए।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया और कहा कि वे अपने सांसदों और विधायकों की भाषा पर नियंत्रण रखें। भाजपा महिला मोर्चा की नेता रीना द्विवेदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित बयान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।वहीं स्वाति सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सांसद ने जल्द माफी नहीं मांगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की।स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन पूरे समय हालात पर नजर बनाए रहा।