news-details

भाजपा कार्यसमिति को लेकर तैयारी बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक को लेकर मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ आगामी 6 मई को होने वाली कार्यसमिति बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल रोज गार्डन होटल, गुमटी नंबर-5 का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल और सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।बैठक में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, धीरज वाल्मीकि, शिवांग मिश्रा, नवाब सिंह, सीमा, पारस मदान, सुरेंद्र गुप्ता, रीता पासवान, मुनेंद्र राजपूत, रमिंदर सिंह रिंकू, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद पाल, जीतू कश्यप, राधा सैनी और सुरेश गुप्ता समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।