
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को किदवई नगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के बाद बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।कार्यक्रम में नए मतदाताओं को जोड़ने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने की, जिसमें कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।