news-details

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण को जिले के सभी बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिसंडा मंडल के खुरहंड स्थित बूथ संख्या 242 पर कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने का माध्यम है। यह कार्यक्रम समाज को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने की प्रेरणा देता है।निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मंडल के तुलसीनगर बूथ संख्या 191 पर कार्यक्रम सुना, जबकि जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने गुलाबबाग खाईंपार बूथ संख्या 105 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। कार्यक्रम में पर्यावरण, आत्मनिर्भरता, खेलकूद और देश के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के योगदान पर चर्चा की गई।