news-details

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान : हसमुद्दीन अंसारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कसया, कुशीनगर। वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं फाजिलनगर विधानसभा 332 के प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी ने भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियां अब पूरी तरह जनता के सामने उजागर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं से आमजन त्रस्त है तथा भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार कम होता जा रहा है।उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश की जनता बड़ा बदलाव करेगी और समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाकर भाजपा की नीतियों का जवाब देगी। श्री अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के नेतृत्व में जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है।लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने वाले वकीलों पर बल प्रयोग लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला है। सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महंगाई ने गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। सरकार को तत्काल बढ़ी हुई कीमतें वापस लेकर जनता को राहत देनी चाहिए। अंसारी ने कहा कि चुनावों के दौरान रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को लेकर किए गए बड़े-बड़े वादे आज केवल घोषणाओं तक सीमित होकर रह गए हैं। भाजपा सरकार जनता के मूलभूत मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान और व्यापारी सहित समाज के हर वर्ग को संवैधानिक अधिकार और न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।