news-details

भाजपा का जनआक्रोश सम्मेलन कल

You can share this post!

 

Pardarshi Vikas News Amethi
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा विपक्ष के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में शनिवार को इंदिरा गांधी डिग्री कॉलेज गौरीगंज में महिला जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा शामिल होंगे। भाजपा का कहना है कि यह कार्यक्रम महिलाओं को विपक्ष की नीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही पदयात्रा भी निकाली जाएगी। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को दी गई है। तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक भी की गई।