
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।पंकज चौधरी ने कहा कि हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जहां पहले भाजपा जीती थी, वहां जीत का अंतर बढ़ाया जाए और कमजोर बूथों पर विशेष रणनीति से काम किया जाए।उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस नीति नहीं है।प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बूथ, मंडल और जिला समितियों की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर जोर दिया