news-details

भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का भव्य स्वागत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो, देवरिया मझौली राज। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के प्रथम आगमन पर मझौली राज में कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्र ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसमर्थन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।समारोह के दौरान आयोजक एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जिलाध्यक्ष काली प्रसाद को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।मण्डल महामंत्री हिमांशु मिश्रा ने उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।जिलाध्यक्ष के स्वागत में क्षेत्र के आम कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। औरंगजेब खान, कृष्णकांत दुबे, रामजी गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाहा, गुड़िया देवी, सीता देवी और रिंकू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मझौली राज में आयोजित यह स्वागत समारोह भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण का सशक्त प्रदर्शन बनकर उभरा।