
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया देवरिया जिले के सलेमपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष काली प्रसाद के सलेमपुर आगमन पर उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। जिला अध्यक्ष काली प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अभय सिंह, अवनीश मिश्रा "चंचल", अमित सिंह बबलू, सुनील स्नेही, उमाकांत मिश्रा, मुरली मिश्रा, रूपेश श्रीवास्तव, अमरदत्त यादव, हाकिम सिंह, हिमांशु मिश्रा, भोला मिश्रा, चंदा शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन दीपक गौतम कनौजिया द्वारा सलेमपुर के औरंगाबाद स्थित मीरा लॉन में किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।